हिंदू कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता पर रील बनाओ प्रतियोगिता में केशव, प्रतिष्ठा व हर्ष रहे प्रथम।

Girish Saini Reports

हिंदू कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता पर रील बनाओ प्रतियोगिता में केशव, प्रतिष्ठा व हर्ष रहे प्रथम।

रोहतक। लाल नाथ हिंदू कॉलेज के रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस जागरूकता विषय पर रील बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. रश्मि छाबड़ा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान से स्वयं प्रेरित हो कर वो दूसरे लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। समन्वयक हर्षिता छिकारा ने बताया कि इस तरह के जागरूकता अभियान अति आवश्यक हैं। आज के सोशल मीडिया के दौर में विद्यार्थी तकनीक का प्रयोग करते हुए रील बना कर जागरूकता फैला सकते हैं। इस रील बनाओ प्रतियोगिता में केशव, प्रतिष्ठा व हर्ष प्रथम, मोहित व सागर द्वितीय तथा लगन, शेफाली व यश तीसरे स्थान पर रहे। नाजुक व दीपा को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. मीनाक्षी गुगनानी, डॉ. सुमित कुमारी दाहिया और डॉ. रजनी कुमारी ने निभाई।