न्यायमूर्ति चौहान ने विवेकानंद पुस्तकालय, डॉ. मंगल सैन इंडोर जिम्नेजियम हॉल तथा आर्यभट्ट सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन लैबोरेट्री की विजिट की

Girish Saini Reports

न्यायमूर्ति चौहान ने विवेकानंद पुस्तकालय, डॉ. मंगल सैन इंडोर जिम्नेजियम हॉल तथा आर्यभट्ट सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन लैबोरेट्री की विजिट की

रोहतक। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश न्यायमूर्ति जितेन्द्र चौहान ने वीरवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में विवेकानंद पुस्तकालय, डॉ. मंगल सैन इंडोर जिम्नेजियम हॉल तथा आर्यभट्ट सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन लैबोरेट्री की विजिट की। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने न्यायमूर्ति जितेन्द्र चौहान को विजिट के दौरान विश्वविद्यालय की बेहतरीन आधारभूत सुविधाओं तथा स्टूडेंट-सेंट्रिक फैसिलिटी की जानकारी दी। विवेकानंद पुस्तकालय विजिट के दौरान लाइब्रेरियन डॉ. सतीश मलिक ने पुस्तकालय में उपलब्ध प्रिंट तथा ई-संसाधनों तथा उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। न्यायमूर्ति जितेन्द्र चौहान ने विवेकानंद पुस्तकालय को बेहतरीन पुस्तकालय करार दिया। न्यायमूर्ति जितेन्द्र चौहान ने खेल परिसर में विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध खेल मैदान तथा अन्य सुविधाओं की सराहना की। उपनिदेशक (खेल) डॉ. शकंतला बेनिवाल ने खेल सुविधाओं के बारे में ब्रीफिंग दी। कुलपति ने एमडीयू की खेल उपलब्धियों का विशेष उल्लेख किया। वहीं, एमडीयू निदेशक शोध प्रो. ए के छिल्लर तथा डॉ. नर सिंह चौहान ने सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन लैबोट्री में एडवांस्ड नेक्स्ट जेन जीनोम सिक्वेंसिंग लैबोट्री की कार्यप्रणाली बारे न्यायमूर्ति जितेन्द्र चौहान को बताया। कुलपति प्रो राजबीर सिंह ने विश्वविद्यालय की प्रगति यात्रा के महत्वपूर्ण पहलुओं को न्यायमूर्ति जितेन्द्र चौहान से साझा किया। न्यायमूर्ति चौहान ने कुलपति प्रो राजबीर सिंह को एमडीयू को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हार्दिक बधाई दी। इस विजिट के दौरान एमडीयू के निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी साथ मौजूद रहे।