पेपर लीक की घटनाएं शर्मनाक: पीयूष शर्मा

Girish Saini Reports

पेपर लीक की घटनाएं शर्मनाक: पीयूष शर्मा

जयपुर। राजस्थान प्रदेश मैं आगामी मार्च में आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा प्रस्तावित है। इसी के साथ ही प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ा हुआ है, इसी बीच रीट परीक्षा के पेपर लीक की घटना को आम आदमी पार्टी के युवा नेता पीयूष शर्मा ने बेहद शर्मनाक और प्रशासनिक अमले की नाकामी करार दिया। शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश मैं बेरोजगारी दर में हम देश मैं दूसरे स्थान पर है और प्रदेश मैं पिछले कुछ सालों मैं पेपर लीक की 26 से अधिक घटनाएं हुई है। युवा बेरोजगार होने के साथ ही प्रदेश मैं क्राइम का ग्राफ भी बढ़ा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जहां विपक्षी दल भाजपा से चुनावी परिणामों के आरोप प्रत्यारोप मैं व्यस्त है, वहीं लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार की तरफ जा रहा है। एक तरफ प्रदेश का कोटा शहर देश में शिक्षा का सबसे बड़ा हब है। वहीं अब रोज आती छात्रों द्वारा आत्महत्या की खबरें हमारे सामने एक प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रही है। ऐसे में बेहतर शिक्षा और रोजगार की दिशा में राजनीतिक उठा पटक से दूर स्वस्थ वातावरण में इस पर गहन विचार करना ज़रूरी है। लगातार बढ़ती पेपर लीक की घटना से भविष्य में लोगो का सरकारी व्यवस्था से विश्वास ख़त्म होता जा रहा है। शर्मा ने सवाल किया कि राजस्थान में पेपर के दौरान इंटरनेट सेवाएं रोकने के फॉर्मूले के बाद अब सरकार इस दिशा में क्या कदम उठाएगी।