राष्ट्रीय बालिका दिवस पर अभयोदया वार्ता आयोजित।

Girish Saini Reports

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर अभयोदया वार्ता आयोजित।

रोहतक। लाल नाथ हिंदू कॉलेज में सोमवार को भारत विकास परिषद, रोहतक शाखा के महिला एवं बाल विकास प्रकल्प द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर अभयोदया वार्ता का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य वक्ता प्रख्यात शिक्षाविद विजय बल्हारा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रश्मि छाबड़ा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य वक्ता विजय बलहारा ने बताया कि किस प्रकार बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के लिए अपने अधिकारों का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही उन्हें अपने दायित्व का बोध भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर चुनौती का सामना करने के लिए हमारा जागरूक होना जरूरी है। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी वीना ग्रोवर, नीलम सहगल, भारत विकास परिषद के शाखा अध्यक्ष लोकेश जैन, विक्रांत शर्मा व अशोक गुप्ता उपस्थित रहे। शाखा अध्यक्ष लोकेश जैन ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम मग्गू ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। मंच संचालन वंदना रंगा ने किया। इस मौके पर डॉ. नीलम मग्गू, अनिला बठला, डॉ. मीनाक्षी गुगनानी, डॉ. शिखा फोगाट, डॉ. शालू जुनेजा, डॉ. दीप्ति शर्मा, चंदना जैन, डॉ. रीना कत्याल, प्रीति यादव, मौसम सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।