रामनवमी पर विशाल शोभा यात्रा 30 को, सभी वर्गों का रहेगा प्रतिनिधित्व।

Girish Saini Reports

रामनवमी पर विशाल शोभा यात्रा 30 को, सभी वर्गों का रहेगा प्रतिनिधित्व।

रोहतक। श्री राम जन्मोत्सव समिति की एक बैठक विहिप कार्यालय में संपन्न हुई। समिति के प्रधान अतुल बंसल ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि भगवान श्री राम का जन्मोत्सव रामनवमी 30 मार्च 2023 को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर एक विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। प्रधान अतुल बंसल ने बताया कि यह शोभा यात्रा विहिप प्रान्त कार्यालय से शुरू हो कर लेबर चौक, जगदीश कालोनी, प्रभुतानंद आश्रम, आर्य नगर, झज्जर रोड, अप्रोच रोड, रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड, टिकाना साहब गुरुद्वारा, वापस शांतमई होते हुए संघ कार्यालय में समाप्त होगी। इस शोभा यात्रा मे समाज के सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व रहेगा। साथ ही विभिन्न भजन मंडलियों, बैंड बाजों, तथा 21 झांकियों से सुसज्जित होगी। इस शोभा यात्रा में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनो की झांकियां भी शामिल रहेंगी। यात्रा संयोजक कमल ने बताया कि इस शोभा यात्रा में धार्मिक, सामाजिक संगठनों सहित रिक्शा यूनियन, टेम्पो यूनियन, व्यापार मंडल, ठेला यूनियन, सब्जी यूनियन का भी प्रतिनिधित्व होगा। रोहतक के प्रमुख संत समाज द्वारा ध्वज दिखा कर इस यात्रा का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश जैन शिरकत करेंगे।