मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में एमडीयू में राष्ट्रीय संगोष्ठी शनिवार को।

Girish Saini Reports

मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में एमडीयू में राष्ट्रीय संगोष्ठी शनिवार को।

रोहतक। दिव्यांगता एवं मानवाधिकार सप्ताह के तहत महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय संगोष्ठी तथा पूर्ण अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि- ह्यूमन राइट्स ऑफ पर्सन्स विद डिसेबिलिटी इन इंडिया: इस्युज एंड चैलेंज्स विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश महाबीर सिंह सिंधु मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी इरा सिंघल विशिष्ट अतिथि होंगी। यह कार्यक्रम एफडीसी कांफ्रेंस कक्ष में आयोजित किया जाएगा। दिव्यांगता एवं मानवाधिकार सप्ताह के पूर्ण अधिवेशन का आयोजन टैगोर सभागार में सुबह 11.30 बजे से किया जाएगा। डिसेबिलिटी एज ह्यूमन डाइवर्सिटी विषय पर आयोजित इस अधिवेशन में हरियाणा वेलफेयर सोसायटी फॉर पर्सन्स विद स्पीच एंड हियरिंग इंपेयरमेंट की चेयरपर्सन डॉ. शरणजीत कौर बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगी। गौरतलब है कि एमडीयू में 3 दिसंबर से दिव्यांगता एवं मानवाधिकार सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जिसका समापन 10 दिसंबर को होगा।