JioSaavn के एप और वेबसाइट दोनों पड़े ठप, लाखों यूजर्स हुए परेशान

रिलायंस जियो का म्यूजिक स्ट्रिमिंग एप JioSaavn के ठप होने से लाखों यूजर्स परेशान हो गए हैं।

JioSaavn के एप और वेबसाइट दोनों पड़े ठप, लाखों यूजर्स हुए परेशान

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक घंटे से भी लंबे समय से JioSaavn काम नहीं कर रहा है। JioSaavn के डाउन होने की जानकारी यूजर्स सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। जियोसावन के ट्विटर हैंडल से भी इस बात की पुष्टि की गई है। JioSaavn के यूजर्स को मोबाइल और वेबसाइट दोनों समस्या हो रही है। JioSaavn का मुकाबला Amazon Prime Music, Apple Music, Google Play Music और Spotify जैसे एप्स के साथ है। इसका मुकाबला Gaana, Hungama और Airtel Wynk से भी है। JioSaavn ने ट्वीट करके कहा है कि फिलहाल डाउन टाइम की समस्या लेकिन हम जल्द ही वापस लौटेंगे, हालांकि कंपनी ने इसका कारण नहीं बताया है। बता दें कि JioSaavn काफी लोकप्रिय म्यूजिक स्ट्रिमिंग एप है। इस एप पर मुफ्त में म्यूजिक स्ट्रीमिंग मिलती है। इसमें डाउनलोडिंग की भी सुविधा है। इसके साथ पेड सब्सक्रिप्शन की भी सुविधा है। साल 2018 में रिलायंस ने Saavn के साथ JioMusic के मर्जर की घोषणा की थी जिसके बाद दोनों एप का नाम JioSaavn रखा गया। इस पर 16 भाषाओं में 80 मिलियन यानी 8 करोड़ गाने हैं।