चांगवन निशानेबाजी विश्व कप में ऐश्वर्य तोमर का कमाल
आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है।
50 मीटर थ्री पॉजिशंस स्पर्धा में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तोमर ने हंगरी के जलान पेकलर को 16-12 से पछाड़कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। इससे पहले वह क्वालीफिकेशन दौर में भी 593 अंक के स्कोर से शीर्ष पर रहे थे। हंगरी के ही इस्तवान ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। रैंकिंग राउंड में तोमर ने पहली दो नीलिंग एवं प्रोन पॉजिशंस स्पर्धा में सभी अंक हासिल किए, लेकिन अंतिम स्टैंडिग पॉजिशंस में अपने सभी सात अंक गंवा दिए। उनके अलावा दूसरे भारतीय खिलाड़ी चैन सिंह सातवें स्थान पर रहे। भारतीय खेल प्राधिकरण ने तोमर को जीत की बधाई देते हुए लिखा, ‘‘भारत के लिये स्वर्ण।तीन स्वर्ण पदक, चार रजत पदक और एक कांस्य पदक के साथ भारत गुरुवार तक विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में पहले पायदान पर था। अब भारत के पास चार स्वर्ण पदक हो गए हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारत ने सबसे ज्यादा पदक शूटिंग में ही जीते हैं, लेकिन इस बार इस खेल को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल नहीं किया गया है।
Palak Sharma