मॉल व पार्क में महिलाओं से सबसे अधिक छेड़छाड़:
sangeeta Report

मॉल, पार्क और पर्यटन स्थल महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित हैं। ‘निर्भया’ ने 4630 मनचलों को थानों के सुपुर्द किया है। इसके अलावा शहर के तमाम स्थानों से 5 हजार मनचलों पर भी कार्रवाई की गई है। यहां ‘निर्भया’ सादी वर्दी में भी घूमती हैं। जैसे ही पार्क व मॉल में महिला से छेड़छाड़ होती है तो तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस के सुपुर्द कर देती है। निर्भया टीम ने प्रमुख पार्क, स्कूल, कॉलेज, बस स्टैण्ड, हवा महल, जल महल, आमेर, रेस्टोरेंट और डिस्को बार सहित 100 जगहों को रेड जोन में रखा है। साथ ही, कुछ जगहों को आरेंज और यलो जोन में बांटा गया है। 235 जगह चिन्हित किए गए हैं। निर्भया स्क्वायड की कमान एडिशनल डीसीपी सुनीता मीना के पास है। सुनीता का कहना है उन्होंने टोल फ्री नंबर व वाट्सएप नंबर जारी किए हैं। 7300363636 और 8764868200 नंबर पर छेढ़छाड़ की शिकायत की जा सकती है। शिकायत करने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। पुलिस का कहना है कि जनता हमारी मदद करेगी तभी हम आरोपियों के खिलाफ कोई भी कदम उठा सकते हैं। इन नंबरों पर मिलने वाली सूचना के आधार पर हर दिन कार्रवाई की जाती है। पुलिस का कहना है कि शहर में और सख्ती की जा रही है।