यूथ रेडक्रॉस शिविर आयोजित।

Girish Saini Reports

यूथ रेडक्रॉस शिविर आयोजित।

रोहतक। लाल नाथ हिंदू कॉलेज में पांच दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रेड क्रॉस कैंप का आयोजन किया गया। वाईआरसी कोऑर्डिनेटर डॉ. शालू जुनेजा व डॉ. राजेश ने बताया कि कैंप में हिंदू कॉलेज से 94 तथा जिले के अन्य सात कॉलेजों के 45 स्वयंसेवकों सहित कुल 139 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कैंप की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रश्मि छाबड़ा ने की। कैंप के प्रथम सत्र का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पीजीआई के डायरेक्टर ब्लड बैंक डॉ. गजेंद्र सिंह ने किया। सरस्वती वंदना तथा सूर्य नमस्कार योग के साथ कैंप का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. गजेंद्र सिंह ने स्वयं सेवकों को यूथ रेडक्रॉस का उद्देश्य बताते हुए सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। डॉ. नीलम मग्गू ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। कैंप के दूसरे सत्र में वाईआरसी स्वयंसेवक विनय ग्रोवर ने साइबर सिक्यूरिटी विषय पर एक विस्तार व्याख्यान दिया। संस्था प्रधान सुदर्शन कुमार धींगडा व अन्य पदाधिकारियों ने इस कैंप के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अनिला बठला, डॉ. अंजू देशवाल, डॉ. मीनाक्षी गुगनानी, मौसम सहित सभी स्वयंसेवक मौजूद रहे।