नशे के ख़िलाफ़ जागरूकता अभियान चलाया

Girish Saini reports

नशे के ख़िलाफ़ जागरूकता अभियान चलाया

रोहतक। राजकीय महाविद्यालय सांपला, रोहतक में विद्यार्थी एवं सभी कर्मचारियों को अतिरिक्त पुलिस अंबाला व हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रमुख श्रीकांत जाघव के निर्देशानुसार एचएसएनसीबीयून रोहतक के सब इंस्पेक्टर छबील सिंह ने जागरूकता अभियान के अंतर्गत युवाओं को नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य डा. परम भूषण आर्य ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त हरियाणा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन डा. दीपक, लठवाल ने किया। उन्होंने नशे के खिलाफ अभियान चलाने बारे प्रेरित करते हुए विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ दिलाई। इस जागरुकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को टोल फ्री नंबर 9050891508 बारे सूचित किया करते हुए सब इंस्पेक्टर छबील सिंह ने बताया कि समाज मे बढ़ते नशे की प्रवृति को समाप्त करने की दिशा में कार्य जारी है। नशा करने वाले युवाओं की जानकारी उपरोक्त नंबर पर देने के लिए उन्होंने अपील की। उन्होंने बताया कि यह कार्य उपपुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की देखरेख मे किया जा रहा है और हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की नशा तस्करों को चेतावनी है कि नशे की तस्करी करने वालो को किसी भी सूरत मे बक्शा नही जाएगा।