आम आदमी पार्टी जनहित और सभी वर्गो के विकास की सोच के साथ कर रही कामः पीयूष शर्मा

Girish Saini Reports

आम आदमी पार्टी जनहित और सभी वर्गो के विकास की सोच के साथ कर रही कामः पीयूष शर्मा

जयपुर। आम आदमी पार्टी के युवा नेता पीयूष शर्मा ने पार्टी की नीतियों, कार्यों एवं हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे प्रबुद्ध जन संपर्क अभियान के तहत मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं सहित महर्षि परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष यतेंद्र शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा के बाद एक व्यापक जन आंदोलन की तैयारियों की रूपरेखा तय की गई। पीयूष शर्मा ने कहा कि पिछले कुछ समय से लगातार प्रदेश के विभिन्न वर्गों के लोगों से प्रदेश के विकास को लेकर मुलाकात जारी है। इसमें मुख्य रूप से यह सामने आया कि सभी वर्गों को एक कड़ी में जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अब तक सत्ताधारी दल सिर्फ वोट आधारित गणना को ध्यान रखकर ही समाज के वंचित वर्ग की बात करते है। लेकिन धरातल पर पूर्ण विकास तो दूर आधारभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं है। ऐसा ही एक वर्ग किन्नर या ट्रांसजेंडर है। जिसे थर्ड जेंडर या फिर वोटर आईडी में तृतीय लिंग कहा जाता है। इन्हें किसी भी नाम से पुकारा जाए लेकिन राजस्थान में इनके हालात काफी बुरे है। इन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने अलग पहचान के आदेश दिए हैं। लेकिन बावजूद इसके राजस्थान में ही नहीं बल्कि पूरे देश में यह तबका लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित है। इसके अलावा प्रदेश में बड़ी संख्या में घुमंतू वर्ग के लोग अपनी जीविकोपार्जन के लिए अलग-अलग स्थानों पर रहते हैं। लेकिन स्वतंत्र भारत के नागरिक होने के बाद भी उन्हें सम्मानजनक नजरो से नहीं देखा जाता। इन वर्गों को समाज की मुख्यधारा में साथ लेकर न चलना वाकई दुखद है। पीयूष शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी से प्रदेश के हर कोने से हर वर्ग के लोग जुड़ रहे है। इसके यही सबसे बड़ा कारण हे कि यह पार्टी हर वर्ग, हर आम आदमी की पार्टी है। पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल विकास के मॉडल की सिर्फ बात ही नहीं करते बल्कि उन्होंने देश की राजधानी दिल्ली में पार्टी के जनहित कार्यों से जीत दिलाई है। यही आम आदमी के विकास का मॉडल अब राजस्थान प्रदेश में भी युवाओं और आम जन के सहयोग से लागू किया जाएगा।