रंग सृजन कार्यक्रम में विभिन्न ललित कला इवेंट्स में भाग लेंगे विद्यार्थी।
Girish Saini Reports
रोहतक। एमडीयू में 17 फरवरी को रंगोत्सव के तहत रंग सृजन इवेंट का आयोजन किया जाएगा। रंग सृजन उत्सव के संयोजक विजुअल आर्ट्स विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार ने बताया कि रंग सृजन कार्यक्रम में विभिन्न ललित कला इवेंट्स का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से टैगोर सभागार के गैलेंट्री हॉल में आयोजित किए जाएंगे। प्रो. हरीश कुमार ने बताया कि इस इवेंट में एमडीयू के विजुअल आर्ट्स विभाग के विद्यार्थियों समेत अन्य विभागों के विद्यार्थी, पं. लखमी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स के विद्यार्थी तथा संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे। निदेशक युवा कल्याण डॉ. जगबीर राठी तथा विजुअल आर्ट्स विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. अंजलि दूहन इस रंग सुर इवेंट की सह-संयोजक हैं।
admin