लता जी के नाम थी अरबो की संपत्ति

न्यूज़ डेस्क रिपोर्ट

लता जी के नाम थी अरबो की संपत्ति
लता जी के नाम थी अरबो की संपत्ति

म्यूजिक इंडस्ट्री और बॉलीवुड को 6 फरवरी को बड़ा झटका लगा, जब सुर कोकिला और भारतरत्न लता मंगेशकर का निधन हो गया। उसी दिन मुंबई में उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

28 सितंबर, 1929 को जन्मी लता जी ने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए थे, जिस वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। लता जी के नाम करोड़ों की संपत्ति थी, ऐसे में सवाल ये उठ रहा कि उनका वारिस कौन होगा, क्योंकि उन्होंने शादी नहीं की थी।

कितनी है संपत्ति?

लता मंगशकर की संपत्ति को लेकर इंटरनेट पर बहुत सारी रिपोर्ट्स मौजूद हैं। कुछ में दावा किया गया कि उनकी संपत्ति करीब 373 करोड़ रुपये है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में 111 करोड़ रुपये संपत्ति बताई गई। इसके अलावा लता मंगलेशकर की सालाना कमाई 6 करोड़ के आसपास थी, इसका जरिया उनके गीतों के लिए उन्हें मिलने वाली रॉयल्टी ही थी।

मुंबई में बड़ा घर

लता जी के नाम कुछ प्रॉपर्टीज भी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास मुंबई में एक बड़ा घर था। जिसमें वो अपनी गाड़ियों के कलेक्शन ब्यूक, मर्सिडीज और क्रिसलर को रखती थीं। हालांकि अभी तक इसकी कीमत का आंकलन नहीं हो पाया है। वहीं लता जी ने शादी नहीं की थी, इस वजह से वो वहां पर अपने स्टाफ के साथ अकेले ही रहती थीं।

भाई को मिलेगी संपत्ति?

लता जी जब 13 साल की थीं, तो उनके पिता का निधन हो गया था। वो पांच भाई-बहन हैं, जिसमें लता जी सबसे बड़ी थीं। उनके बाद बहन मीना मंगेशकर, आशा मंगेशकर, उषा मंगेशकर और आखिर में भाई हृदयनाथ मंगेशकर हैं। उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने ही उन्हें मुखाग्नि दी थी, ऐसे में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि उनके भाई ही उनकी संपत्ति के वारिस होंगे, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

भाई को दी थी बड़ी सीख

वैसे तो लता जी अपनी बहनों को बहुत प्यार करती थीं, लेकिन हृदयनाथ उनके बेहद करीब थे। हर बार उन्हें अपने खूबसूरत बंधन के बारे में बात करते हुए देखा है। साथ ही वो अपने छोटे भाई की जमकर प्रशंसा करती थीं। फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू में हृदयनाथ ने कहा था कि उनकी बहन लता ने उन्हें 'अहंकार को कैसे मारना है' जैसी बातें सिखाई थीं। ये सीख संगीत की शिक्षा से काफी ज्यादा बड़ी थी।