*जयपुर में कार्यकर्ता सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे-- आप नेता डॉ. संदीप पाठक*

ravinder singh report

*जयपुर में कार्यकर्ता सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे-- आप नेता डॉ. संदीप पाठक*

जयपुर: आम आदमी पार्टी द्वारा राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को मध्य नजर रखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद *डॉ. संदीप पाठक* और राजस्थान चुनाव प्रभारी एवं दिल्ली से विधायक *विनय मिश्रा* *27 जनवरी 2023* को जयपुर के बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज में कार्यकर्ता सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान प्रदेश के सभी 'आप' कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। एयरपोर्ट से आने के बाद सर्किट हाउस में कुछ कार्यकर्ताओं से मिलकर दोपहर 1:00 बजे पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता करेंगे। उसके बाद दिन में 3:00 बजे बियानी कॉलेज ऑडिटोरियम में कार्यकर्ताओं को संबोधन करेंगे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में राजस्थान को लेकर जो खाका तैयार हो रहा था, उसे खाकर की नींव रखने के लिए पार्टी के शिल्पकार जयपुर में अपना दमखम दिखाने आ रहे है।