एक सप्ताह के भीतर इन तीन बड़े राज्यों में 'मानसून' की दस्तक
केरल, कर्नाटक और मुंबई के बाद देश के अन्य राज्यों में भी लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है।

लोग भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, यह इंतजार अब कुछ राज्यों में जल्द खत्म होने वाला है। यानी कि देश के तीन बड़े राज्यों में मानसून एक सप्ताह के भीतर दस्तक देने जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 15 जून से पूर्वी यूपी के ऊपर बन रहे कारक सक्रिय हो जाएंगे। इसके बाद राज्य में हल्की-हल्की बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। मानसून की जो गति है, उसके अनुसार उत्तर प्रदेश में 17 से 20 जून के बीच मानसून का प्रवेश हो सकता है। यानी कि एक सप्ताह के भीतर यूपी के लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिलने वाली है।मौसम विभाग के मुताबिक बिहार और उत्तरप्रदेश में चक्रवाती हवा लगातार सक्रिय है। मौसम विभाग की माने तो बिहार में मानसून 13 जून के बाद दस्तक दे सकता है।आज भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। मध्यप्रदेश में प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई है। 15 जून को मानसून दस्तक दे देगा। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। फिलहाल 3-4 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग की माने तो राष्ट्रीय राजधानी में 16 जून को गरज और बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज आंधी भी चल सकती है।