भाषण प्रतियोगिता में कोमल प्रथम, लतिका द्वितीय।

Girish Saini Reports

भाषण प्रतियोगिता में कोमल प्रथम, लतिका द्वितीय।

रोहतक। लाल नाथ हिंदू कॉलेज में वूमेन सेल के तत्वावधान में सरोजिनी नायडू की जयंती के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रश्मि छाबड़ा ने की। वूमेन सेल कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रोमिला ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय -एक्सप्रेस योरसेल्फ रहा। इसमें प्रतिभागी विद्यार्थियों ने नारी की स्थिति कल और आज, साहित्य में नारी की भूमिका व देश की आर्थिक उन्नति में नारी का योगदान विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. चित्रा शर्मा, डॉ. नीलम राठी व डॉ. सीमा गोसाई ने निभाई। इस प्रतियोगिता में 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम कोमल, द्वितीय लतिका और तृतीय नेहा व ललित रहे। सांत्वना पुरस्कार अंकित, मनजीत, कोमल व सपना को मिला। डॉ. प्रोमिला ने कहा कि सरोजिनी नायडू ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने लेखन के माध्यम से अद्वितीय योगदान दिया। उनका संपूर्ण जीवन ही भारतीय महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। वे पहली महिला थी जो कांग्रेस अध्यक्ष पद पर तथा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल रही। डॉ. चित्रा शर्मा ने कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन किया।