हिंदू कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया राखीगढ़ी में हड़प्पा काल के पुरास्थल का भ्रमण।

Girish Saini Reports

हिंदू कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया राखीगढ़ी में हड़प्पा काल के पुरास्थल का भ्रमण।

रोहतक। लाल हिंदू कॉलेज के इतिहास विभाग एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों को राखीगढ़ी, हिसार में हड़प्पा काल के पुरास्थल का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। जिसमें कुल 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की प्राचीन सभ्यता एवं संस्कृति से परिचित करवाना रहा। ताकि विद्यार्थी इतिहास के महत्व को समझें। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम ने बताया कि भारतीय सभ्यता का इतिहास सिंधु घाटी सभ्यता से प्रारंभ होता है, जिसे हम हड़प्पा सभ्यता के नाम से जानते हैं। इस भ्रमण में विद्यार्थियों को पुरातात्विक विभाग के पुरातत्वविद् दिशा ने विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। विद्यार्थियों ने जिन क्षेत्रों पर उत्खनन कार्य जारी है, एवं अन्य टीलों का अवलोकन किया । पुरास्थल उत्खनन पुरातत्वविद् डॉ. बलराम ने विद्यार्थियों को पूर्व के उत्खनन कार्य में प्राप्त पुरा वस्तुओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राखीगढ़ी में पुरास्थल क्रमांक सात पर हुए मृत श्वाधान के उत्खनन एवं उनके डीएनए साक्ष्यों के परीक्षण से सामने आए नतीजे इस बात की पुष्टि करते हैं कि भारतीय संस्कृति आज तक अपनी उसी निरंतरता को बनाए हुए हैं। शैक्षणिक दौरे का आयोजन डॉ. हरदीप सिंह व मंजू के दिशा निर्देशन में हुआ।