सैनी कन्या स्कूल में भूमि पूजन किया।
Girish Saini Reports

रोहतक। भारत की प्रथम महिला अध्यापिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती के मौके पर मंगलवार को सैनी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में भूमि पूजन किया गया। यह भूमि पूजन पार्किंग-कम-मिनी हाल और चार कमरों के निर्माण के लिए किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मौहल्ला सैनीवास बाबरा निवासी पूर्व पार्षद राजन सैनी एडवोकेट के अनुज दीपक सैनी ने आधारशिला रखी। इस निर्माण कार्य के लिए उन्होंने 5,55,555/- की सहयोग राशि भी संस्था को भेंट की। इस मौके पर सैनी शिक्षण संस्था के प्रधान धर्म सिंह दहिया, उप प्रधान ओम प्रकाश टिकोरिया, सचिव जगदीश सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सावित्री बाई फुले की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान मोती राम सैनी आर्किटेक्ट, नरेंद्र सैनी आढती, प्राचार्य डॉ. रामकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।