CM Yogi Birthday: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मनाया गया सीएम योगी का जन्मोत्सव, 5100 किलो का बना लड्डू
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव अयोध्या में धूमधाम से मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर 5100 किलोग्राम लड्डू लोगों में वितरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन रविवार को अयोध्या के राम कथा पार्क में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मौजूद संतों ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की हैयोगी के जन्मोत्सव पर अयोध्या के प्रकांड वैदिक आचार्य मंत्रोच्चार कर रहे हैं। इस अवसर पर 5100 किलोग्राम का लड्डू बनाया गया है। आयोजन में भाग लेने के लिए भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी शामिल हुए हैं। संतों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर 5100 किलो लड्डू कार्यक्रम में मौजूद लोगों में वितरित किया जाएगा।