भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश में अपार जन समर्थन मिल रहा है

संवादाता :- बच्चे भारती

भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश में अपार जन समर्थन मिल रहा है

बहराइच। कांग्रेस की अवध जोन की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को गेंदघर मैदान से शुरू हुआ। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में उत्तर प्रदेश की प्रादेशिक यात्रा पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे के नेतृत्व में बहराइच पहुंची। बहराइच के गेंदघर मैदान से प्रारंभ होकर डिगिहा तिराहा, गुरुनानक चौक, छोटी बाजार, छावनी चौराहा, चांदपुर चौराहा, घंटाघर चौराहा, पीपल चौराहा होते हुए शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व जिला प्रभारी सुबोध श्रीवास्तव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ज्ञानेश शुक्ला ने यात्रा का संचालन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है, आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत सरकार बनेगी। कांग्रेस ही इस देश की जनता की समस्याओं का निदान कर पाएगी। कांग्रेस ने इस देश की एक परिवार की तरह सेवा की है। उन्होंने कहा कि लूटमार,मंहगाई, और बेरोजगारी के विरुद्ध कश्मीर से कन्याकुमारी तक राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश में अपार जनसमर्थन मिल रहा है यह यात्रा प्रदेश के हर जिले में जायगी नकुल दूबे ने कहा कि जो सच्चा हिंदुस्तानी है जो राष्ट्र भक्त है जिसे देश से प्रेम है जो देश को बर्बाद होते नही देख सकता भारत जोड़ो यात्रा उसके सीनों में समा गई है यह यात्रा चल पड़ी है इसका सफर तब तक नही रुकने वाला जब तक हम भाजपा को उखाड़ नही फेकेंगें उन्होंने कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर जो परिसीमन हुआ है वह अन्याय पूर्ण है इस मौके पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू, कांग्रेस नेता दीपक पाठक, जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र, डॉ राजेश तिवारी, गीता सिंह, कांग्रेस नेता शेख जकरिया शेखू,अमर नाथ शुक्ल, दिलीप शर्मा, अनिल सिंह, फजल खान, धर्मेंद्र चौधरी, मुकुंद जी शुक्ल, मुस्तकीम सलमानी, डॉ ए एएम सिद्दीकी, जूही रजा सिद्दिकी एडवोकेट, गोपी नाथ, पूजा भारती, मेजर राणा शिवम सिंह, विपुल मिश्रा, अजीज कादरी, दीना नाथ पांडेय, फरीद हुसैन, सलमान पप्पू सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।