संस्कृत श्लोकोच्चारण में शेखर, स्लोगन लेखन में मुस्कान रही प्रथम।
Girish Saini Report

रोहतक। लाल नाथ हिंदू कॉलेज के संस्कृत विभाग तथा संस्कृत भारती के संयुक्त तत्वावधान में गीता जयंती के उपलक्ष्य में गीता श्लोकोच्चारण, पोस्टर निर्माण तथा गीता स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. रश्मि छाबड़ा ने गीता के महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गीता न केवल हमारी अमूल्य विरासत है अपितु वर्तमान में जीवन जीने की सर्वोत्तम पद्धति भी है। संस्कृत श्लोकोच्चारण में शेखर ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में रवि प्रथम, यश नागपाल द्वितीय और केशव तृतीय स्थान पर रहे। स्लोगन लेखन में मुस्कान ने प्रथम, गोवंश ने द्वितीय और यश नागपाल व नमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभागाध्यक्ष अनिला बठला ने आभार प्रदर्शन किया।