रास्ता खुलने के बाद 145 पर्यटक फूलों की घाटी के लिए रवाना हुए।

उत्तराखंड में दो दिन से बंद फूलों की घाटी को जोड़ने वाला मार्ग सोमवार सुबह खुल गया है। जिसके बाद घाटी मे आवाजाही शुरु हो गई है।

रास्ता खुलने के बाद 145 पर्यटक फूलों की घाटी के लिए रवाना हुए।

भारी बारिश के चलते रास्ता दो स्थानों पर बंद था। रास्ता खुलने के बाद 145 पर्यटक फूलों की घाटी के लिए रवाना हुए। वहीं, रविवार रात से बंद बदरीनाथ हाईवे भी आवाजाही के लिए खुल गया है।प्रदेश में बारिश के साथ चटक धूप खिलने पर भी पहाड़ियों से मलबा और बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी है। रविवार को बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण रुद्रप्रयाग में एनएच 107 चमोली से चौपता के बीच एक बार फिर बंद हो गया। इसके अलावा प्रदेश के 18 राज्य स्तरीय मार्ग, 11 जिला मुख्य मार्ग, सात अन्य जिला मार्ग, 89 ग्रामीण सड़कें और 128 पीएमजीएसवाई की सड़कें बंद हो गईं। सड़कों को खोलने के काम में 268 जेसीबी मशीनों को लगाया गया था।93 सड़कें रविवार को बंद हुईं, जबकि 161 सड़कें एक दिन पहले से ही बंद थीं।