राज्यपाल मिश्र ने सरिस्का में की सफारी, दिखी बाघिन एसटी-2
DEEPTI SHARMA REPORT (Sariska Tiger Reserve, Alwar)

राज्यपाल कलराज मिश्र बुधवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अलवर के सरिस्का पैलेस आए। इस दौरान राज्यपाल ने सरिस्का टाइगर रिजर्व में सफारी का आनंद लिया। राज्यपाल कलराज मिश्र (Governor Kalraj Mishra) बुधवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अलवर के सरिस्का पैलेस आए। इस दौरान राज्यपाल ने सरिस्का टाइगर रिजर्व (Sariska Tiger Reserve) में सफारी का आनंद लिया। सरिस्का प्रशासन की ओर से एनक्लोजर में बाघिन एसटी-2 (Tigress ST-2) दिखाई गई। बाघिन को देखकर राज्यपाल खुश नजर आए। राज्यपाल मिश्र का अलवर जिला कलक्टर जितेन्द्र सोनी, पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम, सरिस्का के क्षेत्र निदेशक आरएन मीणा सहित अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्हें गार्ड आफ आनर भी दिया गया। सरिस्का में सफारी के बाद राज्यपाल मिश्र ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरिस्का को अभी और विकसित करने की आवश्यकता है। पर्यटकों के लिए यहां अच्छे होटलों की कमी है। अभी सरिस्का में जो होटल है, वे सरिस्का से दूर हैं। इसके अलावा सरिस्का में प्रवेश के लिए अभी दो गेट हैं, ये कम हैं। इनकी संख्या तीन होनी चाहिए। जिससे लोग अपनी सुविधा के अनुसार आ जा सके। सरिस्का में विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां का जंगल खूबसूरत व घना है। ऐसे में सरकार को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।