आप के बढ़ते जनसमर्थन से डरी कांग्रेस ने दिल्ली के विकास मॉडल को अपनायाः पीयूष शर्मा
Girish Saini Reports
जयपुर। आम आदमी पार्टी के युवा नेता पीयूष शर्मा ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा पेश बजट को आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल से प्रेरित बताया है। युवा आप नेता शर्मा ने कहा कि जो विकास के फैसले सरकार चुनाव के समय लेती थी, उसी को हर साल बजट का रूप दे दिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनसमर्थन से डरी सहमी कांग्रेस सरकार ने आप के दिल्ली के विकास मॉडल को अपनाया है। इससे एक तरह से आम आदमी पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों पर कांग्रेस ने मुहर लगाई है। साफ जाहिर है कि कांग्रेस के पास प्रदेश के विकास के लिए अपना खुद का कोई मॉडल नहीं है। राज्य के मुख्यमंत्री का ब्रीफकेस सुरक्षित नहीं होने पर तंज कसते हुए पीयूष शर्मा ने कहा कि यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि वित्त विभाग स्वयं के पास होने के बावजूद मुख्यमंत्री विधानसभा में पढ़े जा रहे बजट के प्रति जागरूक नहीं। शर्मा ने दावा किया कि प्रदेश में दिन प्रतिदिन आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आप की जन कल्याणकारी नीतियों को समर्थन देकर जनता आने वाले चुनाव में अपने साथ हो रहे खिलवाड़ का जोरदार जवाब देगी।
admin