राजस्थान में यहां शीतलहर से छूटी कंपकंपी, एक रात में 1.8 डिग्री गिरा पारा

palak sharma report

राजस्थान में यहां शीतलहर से छूटी कंपकंपी, एक रात में 1.8 डिग्री गिरा पारा
राजस्थान में यहां शीतलहर से छूटी कंपकंपी, एक रात में 1.8 डिग्री गिरा पारा

सीकर. शेखावाटी में सर्दी का सितम शुक्रवार को और बढ़ गया। शीतलहर ने जहां आमजन की कंपकंपी छुड़ा दी, वहीं तापमान में भी 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। शेखावाटी में सर्दी का सितम शुक्रवार को और बढ़ गया। शीतलहर ने जहां आमजन की कंपकंपी छुड़ा दी, वहीं तापमान में भी 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। जो फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र में 5 डिग्री दर्ज हुआ। इसके साथ लगातार दूसरे दिन कोहरा भी घना रहा। जिसमे सुबह- सुबह तो चंद मीटर दूर देखना भी दूभर रहा। दृश्यता कम होने पर वाहन चालकों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार शेखावाटी के सीकर, चूरू व झुंझुनूं सहित राजस्थान के पांच जिलों में कोहरे व शीतलहर का असर चार दिन और जारी रहेगा। इसके बाद नए पश्चिमी विक्षोभ से 26 व 27 दिसंबर को पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और हिमपात होने की संभावना है। जिससे एक बार तापमान में गिरावट ठहरेगी। पर पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही उतरी हवा चलने से तापमान में गिरावट के साथ सर्दी फिर बढ़ेगी।